पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में जिला पंचायत/ क्षेत्र पंचायत मतदान व मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं । आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़
रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों के साथ उक्त सम्बन्ध में ऑनलाईन गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा पुलिस उपाधीक्षक धारचुला श्री कुंवर सिंह रावत भी उपस्थित रहे । एसपी पिथौरागढ़ द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं निष्पक्षता से करें ।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि—
• कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को तत्काल रोका जाए।
• किसी भी प्रकार की अराजकता की स्थिति में तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
साथ ही एसपी महोदया द्वारा मतदान स्थलों/ विकाश खण्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।9















Leave a Reply