नशा मुक्त भारत / नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत पिथौरागढ़ पुलिस का वृहद जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्ग

दर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आज नशा मुक्त भारत / नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न स्कूल/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों को “नशा न करने” की शपथ दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को ई-शपथ भी दिलाई गई । इस अभियान में जनपद पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद देते हुए समाज में नशामुक्ति के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *