शांति व्यवस्था भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 2 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इसी क्रम में-

थानाध्यक्ष कोतवाली डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने में जगत प्रसाद निवासी चिटग्याल, डीडीहाट पिथौरागढ़ को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 बबीता टम्टा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नवीन सिंह निवासी भुरमुनी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 127 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *