पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्त किये गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उ0नि0 महावीर सिंह मय टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुमित निवासी मड़ेगांव, वड्डा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303/370(1) बीएनएस के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश जोशी, उ0नि0 मनोज जलाल द्वारा वारण्टी अभियुक्त कय्यूम अंसारी निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़ को गुप्ता तिराहे के पास से गिरफ्तार किया या । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 354 घ/ 509 भादवि के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुए, जिस कारण अदालत द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *