वारण्टी अभियुक्त को थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़  | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय एवं हे0का0 राजकुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त महेन्द्र कुमार पंत निवासी बेरीनाग को एसबीआई तिराहा, बेरीनाग से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एन.आई. एक्ट के अंतर्गत चेक बाउन्स से संबंधित वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को उपस्थिति हेतु कई बार समन जारी किए गए, परंतु अभियुक्त द्वारा अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था । गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *