चाय की आड़ में शराब बेच रहा था दुकानदार, थाना थल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार एवं चालक कांस्टेबल जगदीश मारकुना की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिछुल थल में सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान से 06 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । दुकान संचालक महेन्द्र चन्द्र पुत्र धनी चन्द्र निवासी रिण, थल को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना थल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *