सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत ओवरलोड वाहन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है । विगत दिवस ऐसे ही कुल 90 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । यह कार्यवाही आमजन की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के लिए की जा रही है ।

पिथौरागढ़ पुलिस की अपील
जनपद के समस्त नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *