शान्ति व्यव्सथा भंग करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 134 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया:

कोतवाली डीडीहाट मे सूचना मिलि की जीआईसी वार्ड डीडीहाट निवासी पंकज कुमार द्वारा गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचाया हुआ है । थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा पंकज कुमार को शान्त करने का प्रयास किया परन्तु वह और उग्र हो गया । किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

थाना जाजरदेवल मे सूचना मिलि की ग्राम लेलू निवासी गजेन्द्र सिंह द्वारा गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचाया हुआ है । प्रभारी थाना जाजरदेवल उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा गजेन्द्र सिंह को शान्त करने का प्रयास किया परन्तु वह और उग्र हो गया । किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 134 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *