पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक
रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तयों को गिरफ्तार किया:
थाना थल क्षेत्रान्तर्गत ज्योति तिवारी पुत्र हरिनन्दन निवासी खनपर, रसियापाटा द्वारा गांव में उत्पात मचाया हुआ था । थानाध्यक्ष थल श्री शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 विनोद भट्ट, हे0 का0 राजेश, का0 जगदीश द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरप्तार किया गया ।
जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 59 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।















Leave a Reply