पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नवम्बर 2023 में अपनी नाबालिग पुत्र के बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना थाना जाजरदेवल में दी गई थी, जिस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर उ0नि0 शुशीला आर्या द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गई । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु गंभीर प्रयास शुरू किए गए ।
इस क्रम में जनपद की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम जिसमें उ0नि0 बी0सी0 मासीवाल (प्रभारी AHTU), उ0नि0 शुशीला आर्या (विवेचक), एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, हे0का0 प्रेम बल्लभ छिमवाल, हे0का0 हेमचन्द्र सिंह (सर्विलांस), शामिल थे, द्वारा टैक्निकल व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए अंततः राजस्थान से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा बालिका को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के उपरांत सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । रिजनों द्वारा बालिका को सुरक्षित लाने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस बाल सुरक्षा एवं महिला संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत है।
हमेशा आपके साथ – हर मोड़ पर, हर हाल में ।















Leave a Reply