शांति भंग करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, कुल 04 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में-

थाना झूलाघाट में सूचना मिली कि ग्राम भटेड़ी निवासी अभय कोहली उर्फ गोल्डी पुत्र ठगी राम द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौच कर आमजन में भय एवं अशांति फैलाई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उसे शांत करने का भरसक प्रयास किया गया, परन्तु वह लगातार उत्तेजित होकर हिंसक व्यवहार पर उतारू हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत तीन लोगों क्रमसः 1-मानी राम पुत्र स्व0 हिम्मत राम निवासी नई बस्ती डीडीहाट, 2-संतोष कुमार पुत्र लालू राम निवासी उपरोक्त, 3-दीपक कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी लोहार गांव डीडीहाट द्वारा आपस में लड़ाई झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग की हुई थी ।

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा द्वारा उक्त व्यक्तियों को शांत करने का भरसक प्रयास किया गया, परन्तु वह लगातार उत्तेजित होकर हिंसक व्यवहार पर उतारू हो गये। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *