पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक
रेखा यादव के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया । बेरीनाग ब्लॉक से 8 पोलिंग पार्टियां मूनाकोट ब्लॉक से 6 पोलिंग पार्टियां कुल 14 पोलिंग पार्टियां दूरस्थ मतदान स्थलों के लिए रवाना की गईं ।
द्वितीय चरण में मतदान स्थल – 418
जनपद पुलिस की अपील:
जनपद की समस्त जनता से अनुरोध है कि शांतिपूर्वक मतदान करें। किसी भी प्रकार की अराजकता अथवा गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने या अनुशासनहीनता करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पिथौरागढ़ पुलिस – आपके साथ, हर कदम















Leave a Reply