शांति भंग करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है । इसी क्रम में लाल सिंह निवासी क्वीतड़ द्वारा चौकी वड्डा क्षेत्र में गाली-गलौच कर आमजन में भय एवं अशांति फैलाई जा रही थी। पुलिस कर्मियों द्वारा उसे शांत करने का भरसक प्रयास किया गया, परन्तु वह लगातार उत्तेजित होकर हिंसक व्यवहार पर उतारू हो गया | किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डेय द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *