पिथौरागढ़ | धारचुला से तवाघाट के बीच भारी बोल्डर गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे व्यास, चौदास व दारमा घाटी के करीब 150-200 वाहन फंस गए। इन वाहनों में पर्यटक एवं पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी शामिल थे । इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में
एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम,
का0 देवेश सिंह शाही व अन्य पुलिसकर्मी त्वरित मौके पर पहुँचे।
पुलिस टीम ने संबंधित सड़क निर्माण कम्पनी के सहयोग से मार्ग अविलंब खुलवाया।
सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर
आपात स्थिति में हमारी टीम तुरंत एक्शन में
धारचुला-तवाघाट मार्ग पर बोल्डर गिरने से रास्ता बंद पुलिस ने त्वरित पहुँचकर मार्ग खुलवाया, फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला |















Leave a Reply