थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा ग्राम चौकीदारों की बैठक आयोजित |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या द्वारा आगामी त्रिस्तरीय

पंचायत चुनावों के दृष्टिगत थाना परिसर में ग्राम चौकीदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी चौकीदारों को आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना को तुरंत थाना पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *