पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव

के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. धारचुला कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, बिना सत्यापन पाए जाने पर संबंधित मकान मालिक के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थल, बूंगाछीना क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान कमल कुमार निवासी बूंगाछीना द्वारा अपने मकान में उत्तर प्रदेश निवासी दो किरायेदार बिना सत्यापन के रखे हुए पाया गया। पुलिस ने उक्त मकान मालिक के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।















Leave a Reply