गांव-गांव माल्टा मार्का की देसी शराब पहुंचाने का सपना टूटा पुलिस ने चखाया माल्टा का असली स्वाद |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के कुशल निर्देशन में एवं सीओ गोविन्द

बल्लभ जोशी तथा सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अवैध शराब की रोकथाम हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जगह–जगह नाकाबंदी एवं छापेमारी की जा रही है । आज चौकी प्रभारी एंचोली उपनिरीक्षक कमलेश जोशी मय पुलिस टीम का0 गौरव बिष्ट, का0 महेन्द्र डंगवाल द्वारा एंचोली बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति गिरीश राम पुत्र नारायण राम निवासी टाला फगाली, पिथौरागढ़ के कब्जे से 52 पव्वे अवैध देसी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की गई । अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । जनपद पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए निरंतर कार्रवाई जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *