शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में 3 लोगों को लिया पुलिस हिरासत में ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 59 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा  के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम में:

थाना डीडीहाट में सूचना मिली कि ग्राम आड़ेगांव, बलगाड़ी डीडीहाट में पिता पुत्र द्वारा सम्पत्ति को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर एक दूसरे पर गाली गलौच मारपीट पर उतारू होकर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी मय टीम के मौके पर पहुँचे । उक्त दोनों को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नही मान रहे थे । पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों क्रमशः खीम राम व भाष्कर प्रसाद निवासी गण आड़ेगांव डीडीहाट को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थाना झूलाघाट क्षेत्रान्तर्गत हरीश चन्द्र जोशी निवासी बड़ालू, झूलाघाट द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा मय टीम के मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।


मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 59 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *