पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में निम्न कार्यवाहियां की गईं—
थाना गंगोलीहाट की कार्यवाही:
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दकी, हे0 का0 राजपाल सिंह, हे0 का0 दिवाकर सिंह गश्त के दौरान पनार रोड में रामेश्वर मन्दिर वाले तिराहे के पास एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 80 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति मोहन लाल पुत्र स्व0 कालू राम निवासी फगाली, थरकोट को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कोतवाली जौलजीबी की कार्यवाही:
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम है0 का0 चन्द्रशेखर जोशी, का0 गौरव बिष्ट द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान गौरी पुल के पास एक स्कूटी को रोककर चैक किया गया । स्कूटी चालक कुनाल प्रकाश पुत्र गोविन्द राम निवासी बरम को 2 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली जौलजीबी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है
।















Leave a Reply