पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के

दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान बिना सत्यापन 6 नेपाली मजदूर रखने पर ठेकेदार मनोज कुमार निवासी लोहाघाट हाल निवासी बेरीनाग के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।















Leave a Reply