पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति प्रेम को समर्पित लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा
“एक पेड़ माँ के नाम” की भावनात्मक थीम पर आधारित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा स्वयं वृक्षारोपण कर इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई। उनके कुशल मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों, शाखाओं एवं पुलिस इकाइयों द्वारा भारी संख्या में पौधे रोपे गए । इस अभियान में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के.एस. रावत, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस दूरसंचार तथा पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण सरंक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई । हरेला पर्व पर किया गया यह वृक्षारोपण अभियान ना केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, बल्कि यह “माँ” जैसे पवित्र शब्द के प्रति हमारी भावनात्मक आस्था और कर्तव्यबोध का प्रतीक भी है ।
जनपद पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि –
“हर पौधा, एक जीवन – हर वृक्ष, एक वचन – पर्यावरण रक्षा, हम सबका दायित्व है।”















Leave a Reply