पिथौरागढ़ | आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा थाना जाजरदेवल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल
मनोज पाण्डे सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्र (आर्म्स एवं एम्युनेशन), आपदा उपकरण, अभिलेख, सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष, थाना भोजनालय, पुलिस बैरक एवं थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया । उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए ।
पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा थाना जाजरदेवल का आकस्मिक निरीक्षण |















Leave a Reply