पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में निम्न कार्यवाहियां की गईं—
1. कोतवाली पिथौरागढ़ की कार्यवाही:
प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक जितेन्द्र सोराडी, हे०का० नन्दन सिंह एवं का० उमेश सती द्वारा बेड़ा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से कुल 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियुक्त गौरी उर्फ सूरज नेगी पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्यारह देवी, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन (अल्टो कार) को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
2. कोतवाली धारचूला की कार्यवाही:
प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम—उप निरीक्षक योगेश कुमार एवं का० राजेन्द्र सिंह द्वारा कनजोती ग्रिफ कैम्प के पास एक दुकान में चेकिंग के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दुकान संचालक भूपेश सिंह पुत्र मदन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सोबला, धारचूला को गिरफ्तार कर कोतवाली धारचूला में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
3. कोतवाली अस्कोट की कार्यवाही:
थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम—का० गणेश तिवारी, का० कैलाश चन्द्र पांडे एवं चालक कविन्द्र सिंह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अस्कोट क्षेत्र के बैड़ा से आगे, वन विभाग बैरियर के पास से अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र हरीश राम निवासी धर्मशाला देवल, थाना अस्कोट, पिथौरागढ़ को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया
।















Leave a Reply