पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में विगत दिवस थानाध्यक्ष मुनस्यारी
अनिल आर्या के नेतृत्व में चौकी मदकोट प्रभारी उ0नि0 मनोज कुमार मय टीम द्वारा ग्राम गैला क्षेत्र में भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती का पता लगाकर उक्त फसल को मौके पर नष्ट किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्यवाहियाँ निरंतर जारी रहेंगी । साथ ही, मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल 1933 के विषय में जानकारी प्रदान की गई एवं नागरिकों से अनुरोध किया गया कि यदि किसी को भी नार्कोटिक्स संबंधी कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह उसे मानस हेल्पलाइन के माध्यम से अविलंब दर्ज कराएं ।
थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को किया गया नष्ट |















Leave a Reply