जनपद में चला होटल चेकिंग अभियान नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं अब बिना एंट्री रजिस्टर के होटल में नहीं रुक सकेंगे मेहमान |

पिथौरागढ़ | पुलिस माहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशो के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद में संचालित होटलों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की गहन चेकिंग हेतु सघन अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों व जनपद पुलिस की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों, लॉज, बैंक्वेट हॉल्स, पोल्ट्री फार्म एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की गहन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया |

1. होटल रजिस्टर में आगंतुकों की पूर्ण प्रविष्टि की जांच।
2. ठहरे हुए व्यक्तियों का पहचान पत्र व सत्यापन।
3. सीसीटीवी कैमरे की उपस्थिति एवं फुटेज की जांच।
4. कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन किया गया है या नहीं।
5. बिना बार लाइसेंस के या निर्धारित समय सीमा के बाद शराब परोसी जा रही है या नहीं।
6. फॉर्म-सी की प्रविष्टि संबंधित नियमों के अनुसार की गई है या नहीं।
7. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित थाने को दी जा रही है या नहीं।

अभियान के दौरान होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *