ढोंगी बाबाओं पर निगरानी हेतु पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान — ऑपरेशन “कालनेमि” |

पिथौरागढ़ | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में भी यह अभियान पूर्ण सख्ती एवं सतर्कता के साथ संचालित किया जा रहा है । इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा संदिग्ध बाबाओं, आश्रमों, डेरों एवं धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग की गई । इसी क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में थाना गंगोलीहाट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाबाओं के ठिकानों एवं उनके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया । इस दौरान बिना सत्यापन निवास करने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा उन्हें आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी भी दी गई । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे किसी भी ढोंगी बाबा अथवा संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *