पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में, जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इसी क्रम में:
1. एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम — हे0का0 छत्तर सिंह, का0 हेमन्त पटवाल, हो0गा0 भुवन राम, चालक हो0गा0 पुरन सिंह द्वारा गश्त के दौरान चन्द्रभागा पुलिया के पास स्थित एक दुकान से अवैध शराब बेचते हुए राकेश कुमार पुत्र कृपा राम निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश (हाल पता: चन्द्रभागा पुलिया के पास) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की दुकान से 07 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
2. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम — उ0नि0 भुवन गहतोड़ी, हे0का0 मोहन सिंह, का0 चालक नरेन्द्र मेहता द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बना बैण्ड, बेरीनाग के पास एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में मौजूद जूट के बोरे से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम चाख रामन्दिर, बेरीनाग को गिरफ्तार कर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत थाना बेरीनाग में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
3. जितेन्द्र वर्मा निवासी बागीचा, धारचूला द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाया गया था। एसएचओ धारचूला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विशन सिंह मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
4. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के निर्देशन में अपर उ0नि0 वेद प्रकाश द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान रवि मेहता निवासी रई, जाजरदेवल को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। संबंधित वाहन को सीज किया गया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में कुल 154 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply