अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी पुलिस एवं एस.एस.बी. द्वारा संयुक्त गश्त जारी |

पिथौरागढ़ | आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है । जनपद पिथौरागढ़ की चीन एवं नेपाल से लगती सीमाओं को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एस.एस.बी. (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों द्वारा काली नदी के किनारे एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त एवं कॉम्बिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस द्वारा एस.एस.बी. के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीमा सुरक्षा से संबंधित गोष्ठी आयोजित की गई। इसके उपरांत ध्यान एवं क्वीतड़ क्षेत्र में पुलिस और एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त कॉम्बिंग अभियान चलाया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। साथ ही, सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *