डीडीहाट स्थित “राम दाई के होटल” में अवैध शराब परोसने पर होटल संचालक गिरफ्तार सरेआम उत्पात मचालने वाले को थाना झूलाघाट पुलिस ने लिया हिरासत में |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं  के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में, जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम में:

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा, का0 दिनेश जोशी द्वारा डीडीहाट- थल रोड पर एक ढाबा जिसमें राम दाई का होटल लिखा हुआ था, छापेमारी की तो ढाबा संचालक द्वारा लोगों को अवैध रूप से शराब बेची/परोसी जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा ढाबा संचालक रविन्द्र बोरा पुत्र राम सिंह बोरा निवासी सिटोली थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

थाना झूलाघाट क्षेत्रान्तर्गत महेश चन्द्र निवासी बसौड़, झूलाघाट द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर लोक अवदूषण फैलाया जा रहा था । जो पुलिस के समझाने पर भी नही मान रहा था । थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में कुल 92 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *