अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र पिथौरागढ का स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट की टीम द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को आग लगने की स्थिति में किये जाने वाले बचाव, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न अग्निसुरक्षा उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, पानी के पाइप, बालू बाल्टियाँ आदि के संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । फायर यूनिट टीम द्वारा डेमो के माध्यम से लाइव अभ्यास कराते हुए बताया गया कि किसी भी आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में कैसे त्वरित और सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया दी जानी चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने की उपयोगी जानकारी प्राप्त की । जनपद पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *