होटल/ढाबे की आड में शराब बेचने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार सरेआम उत्पात मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 व्यक्तियो को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम में:
1. थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत, का0 मनोहर कापडी व का0 गोविन्द रौतेला द्वारा रामलीला ग्राउण्ड वड्डा में चेकिंग के दौरान एक होटल से 19 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दुकान संचालक मोहन भट्ट पुत्र किशन भट्ट निवासी सुवाकोट वड्डा को मौके पर गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

2. थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में अपर उ0नि0 मोहन सिंह द्वारा कनालीछीना क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने वाले गौरव पाण्डे निवासी गुडौली कनालीछीना को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/135/170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

3. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व मे चौकी घाट प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र सोरडी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले जनार्दन तिवारी निवानी सरस्वती विहार पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 111 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत चालान/विधिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *