मानव तस्करी एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु एएचटीयू व साइबर सेल पिथौरागढ़ द्वारा एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान आयोजित |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) एवं साइबर सेल द्वारा एसएसबी ऐंचोली में एक संयुक्त जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में साइबर अपराध, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, महिला एवं बाल अपराध, तथा मानव तस्करी जैसे संवेदनशील विषयों पर समुचित जानकारी प्रदान कर आमजन को सजग करना रहा । कार्यक्रम में एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, कां0 रणवीर कम्बोज, कां0 मनोज कुमार (साइबर सेल) सहित चाइल्ड हेल्पलाइन से बबीता चन्द एवं निर्मला पाण्डे उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जवानों एवं प्रतिभागियों को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों, उनसे बचाव के उपायों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की तकनीकों तथा साइबर सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही भिक्षावृत्ति, बाल श्रम व मानव तस्करी से जुड़े सामाजिक व कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । इस अवसर पर महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम विषय पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त एएचटीयू एवं एसएसबी अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु वार्ता की गई, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों की रोकथाम में अधिक प्रभावी रणनीति बनाई जा सके । जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *