एएचटीयू पिथौरागढ़ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान आयोजित |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम व चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाभैं में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । इस अभियान में उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी एएचटीयू) के नेतृत्व में हे0का0 तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, हे0 का0 प्रेम बल्लभ छिमवाल, का0 रणवीर कम्बोज तथा चाइल्ड हेल्पलाइन से श्रीमती निर्मला पाण्डे, श्रीमती बबीता चन्द उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों व बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी गई । यह अभियान जनपद में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नाबालिग बच्चों को उनके अधिकार दिलाना तथा समाज से भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करना है । इसके अतिरिक्त, पिथौरागढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति भिक्षावृत्ति में संलिप्त नहीं पाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *