पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में की गई कार्रवाई निम्नवत् है:
• प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम – उ0नि0 मनोज जलाल, का0 भूपेन्द्र टोलिया, का0 जयशंकर प्रसाद द्वारा बिण पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान एक पंचोला/चाउमिन की दुकान से 15 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
o दुकान संचालक ललित मेहता पुत्र स्व0 हीरा सिंह मेहता, निवासी ग्राम बुंगा, पो० जाख पुरान, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
• चौकी घाट प्रभारी उ0नि0 जितेन्द्र सोराड़ी के नेतृत्व में का0 उमेश चन्द्र सती एवं का0 विजय सिंह कार्की द्वारा कन्त गांव के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को कट्टा लेकर जाते देखा गया। तलाशी लेने पर कट्टे से 48 पव्वे एवं 03 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
o अभियुक्त राधे श्याम पुत्र वेद राम, निवासी रामपुर काकर, थाना भमौरा, जिला बरेली (उ.प्र.), हाल निवासी ग्राम फगाली, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
• थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा द्वारा कल्याण सिंह कन्याल, निवासी घोरपट्टा, डीडीहाट को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाने पर BNSS की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
•
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत द्वारा नीरज कुमार, निवासी मड़ खड़ायत, जाजरदेवल को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाने पर BNSS की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
• *थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में का0 आनन्द गोस्वामी द्वारा अर्जुन ग्वाल, निवासी घाटीबगड़ को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाने पर BNSS की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
• एसओ गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भगवान सिंह परगई, निवासी रावल गांव, गंगोलीहाट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के तहत कुल 87 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन तथा अन्य कानूनों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply