पिथौरागढ़ | आज जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम व चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा किशोर संगठन कुमौड़ में भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । इस अभियान में उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी एएचटीयू), एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, का0 रणवीर कम्बोज तथा चाइल्ड हेल्पलाइन से निर्मला पाण्डे उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों व बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी गई । यह अभियान जनपद में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नाबालिग बच्चों को उनके अधिकार दिलाना तथा समाज से भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करना है । इसके अतिरिक्त, पिथौरागढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति भिक्षावृत्ति में संलिप्त नहीं पाया गया ।
एएचटीयू पिथौरागढ़ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान आयोजित |















Leave a Reply