पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों एवं सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में की गई कार्रवाई निम्नवत् है:
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम – उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी, उ0नि0 मनोज जलाल, का0 महेन्द्र डंगवाल द्वारा कुमौड़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक दुकान से 12 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दुकान संचालक दान सिंह ठगुन्ना पुत्र स्व. देव सिंह ठगुन्ना, निवासी ग्राम मोती, थाना दारचूला, जिला दारचूला (नेपाल), हाल निवासी कुमौड़, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
2- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम – हे0का0 राजेश कुमार, का0 ललित कुमार, का0 चालक महेश सिंह बोरा, म0हो0गा0 सरिता द्वारा खेडा को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक महिला विमला देवी, पत्नी अशोक सिंह, निवासी ग्राम दूतीबगड़, थाना जौलजीबी के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
3- बलुवाकोट क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने पर उमेश कुमार, निवासी नगतड़, बलुवाकोट को थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के निर्देशन में का0 बाला सिंह द्वारा BNSS की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
4- गंगोलीहाट क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने पर राम नरेश निवासी लखीमपुर खीरी उ0प्र0, टीका राम निवासी लखीमपुर खीरी उ0प्र0 व प्रमोद कुमार निवासी लखीमपुर खीरी उ0प्र0 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के निर्देशन में का0 विनोद जोशी द्वारा BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
5- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान उ0नि0 अम्बी राम द्वारा शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक अनिल दरियाल, निवासी दर, धारचूला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
“मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर डीडीहाट पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के तहत कुल 47 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply