थाना बलुवाकोट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में –

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का0 बाला राणा, का0 अमन गोस्वामी व चालक का0 सुनील कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर घाटीबगड़ के पास अभियुक्त धरम सिंह पुत्र मान सिंह निवासी-बलुवाकोट मल्ली कुचिया को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना बलुवाकोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल, चौकी प्रभारी चण्डाक, द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान सौरभ कुमार निवासी न्यू बजेठी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कुल 75 तथा मिशन मर्यादा के तहत कुल 39 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *