पिथौरागढ़ | नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व पुलिस उपाधीक्षक धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है ।
इस क्रम में
थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा थल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा नाचनी में वाहन के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान वाहन के लाउडहेलर से लोगों के नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।















Leave a Reply