पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ए.एच.टी.यू. टीम और थाना झूलाघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसएसबी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय झूलापुल झूलाघाट में आने-जाने वाले लोगों की चैकिंग की, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम, मानव तस्करी, महिला अपराधों और बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। साथ ही लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । एसपी रेखा यादव के निर्देशन और सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में एएचटीयू टीम के एचसीपी तारा बोनाल, हे0 का0 दीपक खनका, का0 रणवीर तथा एस. ओ. झूलाघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिला बाल कल्याण समिति से प्रेमा सुतेड़ी तथा एस.एस.बी. जवानों ने सहभागिता की । इस दौरान टीम ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी । साथ ही, बाल अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर और पंपलेट भी चस्पा किए गए ।
ए.एच.टी.यू., थाना झूलाघाट व एसएसबी ने अन्तर्राष्ट्रीय पुल में चलाया चैकिंग अभियान |















Leave a Reply