पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचूला में वादी गोवर्धन सिंह निवासी धारचूला द्वारा तहरीर दी गई कि उनके पुत्र कमलेश दानू की चन्दू खैर, सचिन नबियाल व उनके अन्य साथियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली धारचूला में अभियुक्त चन्दू खैर व सचिन नबियाल के विरुद्ध धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । हत्या के उपरांत अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया, साथ ही एसओजी चम्पावत की भी सहायता ली गई। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्तों पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया ।
गठित पुलिस टीमें:
टीम-1: पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, थानाध्यक्ष जाजरदेवल उ0नि0 प्रकाश पाण्डेय, का0 प्रकाश नगरकोटी
टीम-2: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह, व0उ0नि0 अम्बी राम, हे0का0 मतलूब खान (एसओजी चम्पावत), का0 उमेज राज (एसओजी चम्पावत), का0 संतोष कुमार
टीम-3: एसओजी पिथौरागढ़ टीम – उ0नि0 मनोज पाण्डेय (प्रभारी एसओजी), हे0का0 अशोक बुदियाल, हे0का0 अनिल मर्तोलिया, हे0 का0 विरेन्द्र यादव, का0 सतेन्द्र सुयाल, हे0का0 हेम चन्द्र सिंह, का0 कमल तुलेरा
टीम-4: थानाध्यक्ष झूलाघाट उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी, चौकी प्रभारी एचोली, का0 महेन्द्र डंगवाल पुलिस टीमों द्वारा सघन सुरागरसी, पतारसी एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
सफलता:
पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब हत्या का मुख्य आरोपी चन्द्र सिंह खैर उर्फ चन्दू खैर पुत्र किशन सिंह, निवासी सिर्खा, थाना पांगला, जनपद पिथौरागढ़ को टनकपुर स्थित शारदा नहर के किनारे मनिहार गोठ रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश भी प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।















Leave a Reply