पिथौरागढ़ | शांति व्यवस्था एवं कानून पालन हेतु जनपद में सघन चैकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान:
• ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई।
• सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 28 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई।
इसके अतिरिक्त –
थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत उत्पात मचाने तथा पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 आकिल सिद्दकी मय टीम द्वारा संतोष सिंह खाती निवासी मल्लागर्खा, गंगोलीहाट को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था भंग करने के पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गोविन्द सिंह निवासी अम्बेडकर वार्ड डीडीहाट को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरप्तार किया गया ।















Leave a Reply