अपने पड़ोसी से मारपीट करने वाले को कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली डीडीहाट पुलिस को सूचना मिली कि खेतार कन्याल गांव में बलवन्त सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी खेतार कन्याल द्वारा अपने पड़ोसी गणेश सिंह के साथ गाली गलौच, मारपीट कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा मय टीम के मौके पर पहुँचे । पुलिस ने बलवन्त सिंह उपरोक्त को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया । जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *