पिथौरागढ़ | भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित थानों थाना जौलजीबी, थाना बलुवाकोट एवं थाना अस्कोट पुलिस, 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नेपाल पुलिस, तथा विभिन्न संबंधित विभागों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का आयोजन थाना जौलजीबी में किया गया, जिसमें सीमा पार आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने, सूचना आदान-प्रदान प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई ।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न अधिकारी उपस्थित रहे:
• डिप्टी कमांडेंट एसएसबी पिथौरागढ़ अजय कुमार
• प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी संजीव कुमार
• थानाध्यक्ष थाना बलुवाकोट मेघा शर्मा
• उप निरीक्षक मीनाक्षी देव, थाना अस्कोट
• नेपाल पुलिस के डीएसपी
• एपीएफ (नेपाल अर्द्धसैनिक बल) के डीएसपी एवं बीओपी प्रभारी
• विशेष शाखा (इंटेलिजेंस), वन विभाग जौलजीबी तथा राजस्व विभाग के प्रतिनिधि
बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, तस्करी एवं मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियाँ नियमित रूप से संयुक्त पेट्रोलिंग, सूचना साझा करना एवं समय-समय पर समन्वय बैठकें आयोजित करेंगी । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है ।















Leave a Reply