शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 3 वाहन चालकों के कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान:
• ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 81 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई।
• सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 29 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई।


इसके अतिरिक्त –

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्त पन्त चौकी प्रभारी ओगला मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-राम सिंह निवासी खेत, धारचुला 2 – अजय सिंह निवासी धारचुला को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये ।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राहुल सिंह निवासी चण्डाक पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *