एसपी पिथौरागढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी / मासिक सम्मेलन का आयोजन: सभी अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन अपराध गोष्ठी और मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में समस्त थाना, चौकी, और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनसे आगे भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया ।

गोष्ठी में प्रमुख बिंदु निम्नलिखित थे:

🔹 व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का समाधान: सभी अधिकारी और कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका उचित निस्तारण किया गया।
🔹 कानून व्यवस्था पर सख्ती: कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
🔹 कार्यों की समीक्षा: थाना और शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करने और रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।
🔹 लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा: थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और साक्ष्य के आधार पर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
🔹 ड्रग फ्री देवभूमि मिशन: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
🔹 अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सघन चैकिंग: अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में एस.एस.बी. के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से लगातार गश्त करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देश दिये ।
🔹 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन : थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा बिना सत्यापन किरायेदार/ मजदूर पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया ।
🔹 आपदा सीजन के दृष्टिगत सभी को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु 24 घण्टे तैयारी की स्थिति में रहने के निर्देश दिये ताकि जनपद में चल रही आदि कैलाश, कैलाश मानसरोवर, ओम पर्वत यात्रा के दौरान पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । साथ ही कहीं से भी आपदा की सूचना मिलने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य हेतु रैस्क्यू उपकरणों सहित पहुंचकर लोगों की मदद करें ।
🔹 सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी : सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखते हुए अनावश्यक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया ।

गोष्ठी में सीओ के0एस0रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला* समेत जनपद के सभी थाना और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *