ग्राम पंचायती चुनावों के मद्देनज़र थाना थल में पुलिस बल की समन्वय बैठक |

पिथौरागढ़ | आगामी ग्राम पंचायती चुनावों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत द्वारा थाने पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा पुलिसकर्मियों को चुनाव के दौरान शांति, निष्पक्षता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई अवांछनीय तत्व शांति व्यवस्था को भंग न कर सके । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि वे चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं, किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें | और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *