ड्रिंक एंड ड्राइव में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान:
• ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई।
• सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 33 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई।

इसके अतिरिक्त –
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी चण्डाक प्रभारी ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संजय सिंह भाटिया नवासी बिण को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *