पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान:
• ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई।
• सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 31 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई।
इसके अतिरिक्त –
1- थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पांडे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी श्री आशीष रावत मय टीम द्वारा वड्डा क्षेत्र में शांति भंग करने वाले अजीत सिंह सामंत निवासी बीसाबजेड को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
2- *थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रमोद सिंह निवासी भवाली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।















Leave a Reply