गहराई में नहाने व लापरवाह वाहन चालकों पर थाना थल पुलिस की सख्त कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थाना थल पुलिस द्वारा क्षेत्र में नदियों में गहराई में नहाने वाले तथा सड़क पर लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया तथा 12 वाहनों का चालान मोटर व्हीकल एक्ट में किया गया, जिनमें से 06 वाहनों (04 स्कूटी, 01 मोटरसाइकिल, 01 कार) को मौके पर सीज किया गया । इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करना है ।

जनपद पुलिस का सख्त संदेश:
नदी या अन्य जल स्रोतों में गहराई में जाकर नहाना जानलेवा हो सकता है। इसी प्रकार लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है । पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिम्मेदार नागरिक बनें, और दूसरों की सुरक्षा में सहयोग करें। भविष्य में उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *