ग्राम पंचायती चुनावों के मद्देनज़र थाना कनालीछीना में पुलिस बल की समन्वय बैठक |

पिथौरागढ़ | आगामी ग्राम पंचायती चुनावों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती द्वारा थाने पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा पुलिसकर्मियों को चुनाव के दौरान शांति, निष्पक्षता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई अवांछनीय तत्व शांति व्यवस्था को भंग न कर सके । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि वे चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं, किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *